लिवर डैमेज होने के क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 15:18

लिवर डैमेज होने के ये हैं 5 बड़े कारण

हमारे देश भारत में लिवर की बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में हर साल लगभग दस लाख लोग इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं। लिवर हमारे शरीर का एक मुख्य ऑर्गन है। जो हमारे शरीर में बहुत सारे काम करता है इसलिए इसका स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। यह खाने को पचाने में सहायक है जो हमारे स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी है। जानिए लीवर की बीमारियों का रिस्क बढ़ने वाले कारण।
लिवर डैमेज होने के कारण
1. इंफेक्शन

वायरस के कारण भी लिवर में सुजन हो सकती है। इसके कारण लीवर के काम करने की शक्ति कम हो जाती है। वायरस हमारे शरीर में ब्लड, खराब खाना खाने से, या फिर किसी इंफेक्शन वाले व्यक्ति के संपर्क मे आने से भी फैलता है। इसलिए इससे बचने के लिए अपने आस-पास स्वच्छता बनाकर रखनी चाहिए।
2. नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज

अधिक मोटापा होने के कारण हमारे लिवर की सेल्स में चर्बी जमा हो जाती है जिसके कारण फैटी लिवर जैसी बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में हमारे लीवर में सूजन आ जाती है।
3. दवाओं से

नशीली दवाई का ज्यादा सेवन करने के कारण भी लिवर की बीमारी हो सकती है। एसिटामिनोफेन, विनाइल क्लोराइड, बाइफिनाइल जैसे सप्लीमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारे लीवर में ज्यादा गर्मी हो जाती है। इसलिए हमे अपनी दवाई को ध्यान में रख कर ही लेना चाहिए।
4. शुगर

ज्यादा चीनी खाने से हमारे लिवर के साथ साथ दांत भी खराब हो जाते हैं। चीनी में फैक्ट्रोज केमिकल के कारण लीवर में फैटी बिल्डअप होना शुरू हो जाता है जिससे लीवर में बीमारी हो जाती है।
5. शराब का अधिक सेवन

अधिक शराब पीने से लिवर में फैट जम जाता है जिससे लीवर में सूजन हो जाती है। इसे अल्कोहलिक फैटी लीवर रोग के नाम से जाना जाता है। शराब का ज्यादा मात्रा में सेवन करने और मोटापा के कारण लिवर की बीमारी होती है। इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info